• Sun. Jun 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली:सोशल मीडिया पर कहा- एनर्जी से भर गया; राज्य के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

ByAshok Mishra

Apr 28, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा, ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।’

आज मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने ₹4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में राजनीतिक स्वार्थ के चलते भाषावाद, प्रांतवाद, ऊंच-नीच और भेदभाव की लगातार कोशिश हो रही है। तब आज सिक्किम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का दर्शन करा दिए।

PM मोदी की स्पीच के 4 पॉइंट्स…

  • पीएम ने कहा- सिक्किम और नार्थईस्ट हमारे लिए सिर्फ देश का एक अहम हिस्सा ही नहीं है, बल्कि भारत की अष्टलक्ष्मी है। इसलिए हम एक्ट ईस्ट की पॉलिसी पर तो काम कर रहे हैं, साथ ही हमने नार्थईस्ट के लिए एक्ट फास्ट का संकल्प भी लिया है।
  • कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा सिक्किम के विकास को पीछे धकेला। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद विकास को फिर से गति मिली है। पहली बार सिक्किम तक रेल पहुंचने जा रही है।
  • यहां आते ही एक नई अनुभूति होती है, माहौल मन को खुशियों से भर गया। पूरब का स्वर्ग सिक्किम, ऑर्किड्स का गार्डन सिक्किम। सिक्किम के लोगों से मिलना मुझे हमेशा एक अलग सुकून देता है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968