• Wed. Apr 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गौशाला व सीएचसी बहजोई का किया निरीक्षण

गौवंश संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जनसुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

संभल (बहजोई), 28 अप्रैल 2026। प्रभारी मंत्री संभल एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश शासन श्री धर्मवीर प्रजापति ने विकासखंड बहजोई के ग्राम वहांपुर पट्टी स्थित निराश्रित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोपूजन कर गौवंशों को गुड़ व केले खिलाए और गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए टीनशेड पर घास-फूस की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गौवंशों को गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने चारागाह भूमि को कब्जामुक्त कराकर वहां हरे चारे की बुवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, आरबीएसके कक्ष, औषधि वितरण कक्ष एवं औषधि भंडार कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
मंत्री ने दवाओं की उपलब्धता, विशेषकर एंटी-वेनम (सांप काटने के इलाज) की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि सीएचसी में सर्पदंश के मरीजों का समुचित इलाज किया जाता है। इस पर मंत्री ने निर्देश दिया कि इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
प्रभारी मंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्सी के माध्यम से यह प्रदर्शित किया जाए कि किस रोग के लिए कौन डॉक्टर किस कक्ष में उपलब्ध है तथा पर्ची कहां बनती है, ताकि मरीजों को अनावश्यक भटकना न पड़े।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर सख्ती 15 विद्यालय दोषी पाए गए, एनसीईआरटी किताबें लागू कराने व 100% नामांकन के निर्देश
श्री कल्कि धाम में धूमधाम से मना कल्कि जयंती उत्सव संत समागम में उठे महत्वपूर्ण प्रस्ताव, धाम निर्माण के लिए करोड़ों के सहयोग की घोषणाएं
संभल में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

अन्य ख़बरें