• Wed. Apr 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

साउथ 24 परगना में भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़:हुगली में TMC-लेफ्ट कार्यकर्ताओं में मारपीट, हावड़ा में EVM खराब होने पर हंगामा, 2 हिरासत में

ByNews Editor

Apr 29, 2026

श्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हो चुकी है। कई विधानसभा क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं हुई हैं।

साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि TMC के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। नादिया के छपरा में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर लाठी-रॉड से हमले का आरोप लगाया।

वहीं हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। CRPF ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और लेफ्ट पार्टी ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।

2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।पानीहाटी में BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा- मैं अंदर गई, सब ठीक था, जब मैं बाहर आई तो देखा कि एक बुज़ुर्ग महिला, जिसके पैर में दर्द था और वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी, मुझे बुरा लगा और मैंने अपने सामने खड़े किसी व्यक्ति से कहा कि उसकी मदद करो। 10 मीटर के अंदर TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया और कहा कि वे मुझे बाहर नहीं जाने देंगे।

अन्य ख़बरें