• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

ममता भवानीपुर विधानसभा के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं:TMC का बैलट बॉक्स से छेड़खानी का आरोप, कोलकाता में पार्टी नेताओं ने धरना दिया

ByAshok Mishra

Apr 30, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची। न्यूज एजेंसी IANS यह जानकारी दी। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने गुरुवार शाम से कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि बैलट बॉक्स उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले जा रहे हैं।

TMC ने X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर खुलेआम चुनाव में धांधली कर रहे हैं। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बनाए गए EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा,आयोग ने कहा- पोस्टल बैलट के लिए अलग स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जहां बैलट की छंटनी की जा रही थी। इस प्रक्रिया की जानकारी पहले ही सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई थी। जिन स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी गई हैं, वे पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं। पूरी स्थिति शशि पांजा, कुणाल घोष को दिखा दी गई थी।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नतीजों के बाद बंगाल में TMC के साथ गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। खड़गे ने कहा, ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस बंगाल में खुद को मजबूत करने के लिए अकेले लड़ी है।’

बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को बंगाल में सेकेंड फेज चुनाव के दौरान 77 EVM में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने 2 मई तक EVM से छेड़छाड़ वाले बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए।

बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट आएंगे। बुधवार शाम एग्जिट पोल जारी हुए। बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान जताया गया है।CM ममता बनर्जी ने रात करीब 10.30 बजे X पर अपना वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं से कहा कि वे भरोसा रखें। TMC की जीत पक्की है। ममता ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि बीजेपी की हर हरकत का जवाब दिया जाएगा।TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि आज जो हुआ, वह चुनाव आयोग की गलती थी। हमने तय किया है कि अब कोई भी आधिकारिक जानकारी दिए बिना स्ट्रॉन्ग रूम की सील तोड़कर नहीं घुसेगा। स्ट्रॉन्ग रूम में और कैमरों की जरूरत है। हमारी टीम यहां मॉनिटरिंग करेगी। यह हमारा कानूनी अधिकार है। हम कुछ भी गैरकानूनी नहीं करेंगे। हमारा एक ही सवाल है कि उन्होंने (भाजपा) बिना सूचना दिए स्ट्रॉन्ग रूम की सील क्यों तोड़ी, जबकि हमने इसका विरोध किया था। आखिर भाजपा को इतनी दिक्कत क्यों है। हमने धरना खत्म कर दिया है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968