• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बाल श्रम उन्मूलन हेतु जनपद हाथरस में चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान!

ByAshok Mishra

May 7, 2026

आज दिनांक 06.05.2026 को बाल श्रम उन्मूलन की रोकथाम हेतु शासन द्वारा संचालित अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा जनपद हाथरस के आदेशानुसार तथा नोडल अधिकारी श्री रामानंद कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी मय हमराह महिला कांस्टेबल सोनी, कांस्टेबल अनुज, कांस्टेबल शिवम एवं कांस्टेबल सूर्यकांत द्वारा विभिन्न कारखानों एवं Testo फैक्ट्री आदि स्थानों पर निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा वहां उपस्थित श्रमिकों एवं फैक्ट्री संचालकों को बाल श्रम के दुष्परिणामों एवं कानून संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता हेतु पोस्टर/फोटो चस्पा किए गए। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि बच्चों से किसी प्रकार का श्रम न कराया जाए, उन्हें शिक्षा के लिए विद्यालय भेजा जाए।

अभियान के दौरान आम जनमानस को बाल श्रम, नशा एवं बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध जागरूक करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षा के महत्व पर बल दिया गया। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा थाना एएचटी जनपद हाथरस के मोबाइल नंबर 8630045899 पर सूचना देने की अपील की गई।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968