• Mon. Jun 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टोंक से एस रहमान।गुरुवार को केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी लोगो ने एकजुट होकर अपने हक की आवाज़ बुलंद करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह

ByAshok Mishra

May 7, 2026

टोंक से एस रहमान।गुरुवार को केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी लोगो ने एकजुट होकर अपने हक की आवाज़ बुलंद करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आने वाले दिनों में गांधी खेल मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक शांतिपूर्ण रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान केबिन धारकों के साथ हो रही अन्यायपूर्ण कार्यवाही, बिना नोटिस दुकानों को हटाए जाने और रोज़गार पर पड़ रहे प्रभाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सभी मौजूद लोगो ने इस आंदोलन को शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द केबिन धारकों की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें पुनः स्थापित करने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके।इस बैठक में हमारे संरक्षक एडवोकेट सरताज अहमद , अमजद , अकबर अली,

आतिब ,अज़ीम, सूफियान तोला , सोनू मौजूद रहे

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें