• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

यातायात कार्यालय में जिला कमांडेंट द्वारा जनपद में तैनात होमगार्ड विभाग के कर्मियों की बैठक आयोजित की

ByAshok Mishra

May 13, 2026

हाथरस। मंगलवार को यातायात कार्यालय में जिला कमांडेंट अनुराग सिंह द्वारा जनपद में तैनात होमगार्ड विभाग के कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी कर्मियों को भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए स्वयं गणना ऐप के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर सबमिट करने के निर्देश दिए गए। जिला कमांडेंट ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी कर्मियों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाया जा सके। इसके साथ ही बैठक में होमगार्ड जवानों की वर्दी, अनुशासन और रखरखाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवान ट्रैफिक ड्यूटी से लेकर विभिन्न थानों में तैनात रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बैठक के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, ट्रैफिक पुलिसकर्मी अविनाश कुमार, एसआई रामनरेश सहित अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968