• Wed. May 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बिजनौर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पट्टा निरस्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डम्पर सीज*

ByNews Editor

May 19, 2026

18 मई 2026 सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर जनपद में हो रहे अवैध खनन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने आज सभी तहसीलों में सघन जाँच अभियान चलाया।
इस दौरान कई क्षेत्रों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।

थाना नगीना देहात (सुंदरवाली) मे आवंटित खनन पट्टे की आड़ में तय सीमा से अधिक अवैध खनन किया जा रहा था। पूर्व में भी इनके द्वारा 2001 घन मीटर अतिरिक्त अवैध खनन की रिपोर्ट थी। नियमों के उल्लंघन पर खनन पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही ओवरलोडिंग में लगे 2 डम्परो को भी पकड़ा गयाहै।

थाना नहटौर मे अजय पुत्र राजपाल सिंह द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज़ न मिलने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीजकर दिया गया।

थाना स्योहारा के ग्राम लाम्बाखेड़ा में मुरादाबाद जनपद से अनुमति लेकर मिट्टी लाई जा रही थी, लेकिन जिस कॉलोनी में इसे डाला जा रहा था, वह स्वीकृत नहीं थी। इसके लिए मुरादाबाद प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। इसके अलावा, ग्राम मेवा नवादा में तालाब पाटकर अवैध भराव करने वालों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की गई।
*थाना नजीबाबाद के ग्राम जसवंतपुर उर्फ लुकादडी में हाल ही में शुरू हुए खनन पट्टे की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, रायपुर सादात और मीरपुर दुर्ग क्षेत्र के पास अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में शामिल 05 वाहनों का एम-चेक (M-Check) के माध्यम से चालान कर जुर्माना वसूला गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें