• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जब खाकी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित न रहकर समाज के भविष्य को संवारने का संकल्प लेती है, तब मानवता और संवेदनशीलता की एक नई मिसाल कायम होती है…” ❗

ByAshok Mishra

May 19, 2026

आज दिनांक 18.05.2026 को जनपद हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक दायित्व निभाते हुए थानाध्यक्ष चंदपा श्री योगेश सिंह द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की गई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं शिक्षा से वंचित 10 बच्चों का माध्यमिक विद्यालय चंदपा में प्रवेश कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया।

➡️ थानाध्यक्ष थाना चंदपा के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा ऐसे बच्चों की पहचान की गई, जो आर्थिक तंगी, पारिवारिक परिस्थितियों अथवा जागरूकता के अभाव में विद्यालय नहीं जा पा रहे थे। पुलिस टीम ने बच्चों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा विद्यालय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर 10 बच्चों का विधिवत प्रवेश कराया।

➡️ इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन, शिक्षण सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय अवश्य भेजें।

➡️ क्षेत्रीय नागरिकों, अभिभावकों द्वारा पुलिस की इस मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। लोगों ने कहा कि पुलिस का यह कार्य केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा, संवेदनशीलता एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण भी है। थाना चंदपा पुलिस का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है, जिससे अन्य लोग भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आने हेतु प्रेरित होंगे।

▶️ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना चंदपा टीम के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि पुलिस विभाग सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा, सहयोग एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि “शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव होता है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है।”

▶️ हाथरस पुलिस का यह प्रयास समाज में शिक्षा, संवेदनशीलता एवं विश्वास की नई अलख जगाने वाला साबित हो रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के सपनों को नई दिशा और नई उड़ान मिल रही है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968