• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गाजीपुर 18 मई, 2026- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित निवर्तन कक्ष में संपन्न हुई।

ByAshok Mishra

May 19, 2026

गाजीपुर 18 मई, 2026- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित निवर्तन कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र महिलाओं एवं बच्चों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

https://youtu.be/OIpDx7BqqB
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष योजना महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास तथा सहायता हेतु संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त मामलों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ परीक्षण करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक सहयोग प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर से उर्फ़ी रिज़वी की रिपोर् 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968