• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

25,000 रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

ByNews Editor

May 21, 2026

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री कपूर कुमार के नेतृत्व में थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा करीब ढ़ाई वर्ष से वांछित चल रहे अभियुक्त विमल उर्फ सूरज पुत्र रामसरन उर्फ मोदी निवासी धनईखेड़ा थाना रामकोट जनपद सीतापुर को धनईखेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त उपरोक्त की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सीतापुर द्वारा अभियुक्त विमल उर्फ सूरज उपरोक्त पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त विमल उपरोक्त थाना स्थानीय का मजारिया हिस्ट्रीशीटर HS N0-A-110 भी है तथा जनपद के विभिन्न थानों पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी, मारपीट व अवैध मादक पदार्थ रखने जैसे मामलों में करीब आधा दर्जन से ऊपर अभियोग पंजीकृत हैं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।

अभियुक्त का नाम/पता: विमल उर्फ सूरज पुत्र रामसरन उर्फ मोदी निवासी धनईखेड़ा थाना रामकोट जनपद सीतापुर

पुलिस टीम: थानाध्यक्ष श्री पीयूष सिंह, उ0नि0 श्री लालधर प्रसाद, उ0नि0 श्री शिवप्रसाद पाण्डेय, का0 शिवम यादव, का0 देवेन्द्र सिंह

अन्य ख़बरें