जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख – बस्ती जनपद
चाणक्य न्यूज इंडिया
दिनांक: 21 मई 2026
बस्ती । जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परसरामपुर, निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कालेज धरमपुर, मिनी स्टेडियम धरमपुर, वृहद गोसंरक्षण केन्द्र ग्राम पंचायत नारायणपुर, हर्रैया स्थित पौधशाला का औचक निरीक्षण किया। विकास खण्ड परसरामपुर में ब्लाक परिसर, शिकायत पटल, एकाउण्ट कक्ष, आवास, पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। व्यवस्थाए संतोषजनक पायी गयी। निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कालेज धरमपुर में हाइड्रोलिक लैब, वर्कशाप, क्लासरूम, रोड कार्य, शौचालय, किचन, आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि मौके पर 10 श्रमिको से कार्य कराया जा रहा है। कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर उन्होने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एई अरविन्द कुशवाहॉ का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
मिनी स्टेडियम धरमपुर में उन्होने ड्राइंग का अवलोकन किया। कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि मई 2027 तक इस कार्य को पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मिनी स्टेडियम का कार्य शीघ्रअतिशीघ्र शुरू किया जाय तथा किसी भी स्तर पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।
वृहद गोसंरक्षण केन्द्र ग्राम पंचायत नारायणपुर में पहुॅचकर उन्होने पशुचिकित्साधिकारी डा. अवधेश कुमार यादव से वृहद गौशाला के मानको के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उन्होने पानी, भूसा गोदाम, विद्युत, हरे चारे की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित लोगों ने परिसर में बरसात के मौसम में जल जमाव की समस्या को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित को इस समस्या से निजात दिलाये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं के चारों तरफ बाउण्ड्रीवाल का कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए संबंधित विभाग को गोशाला हैण्डओवर करें। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि उपयुक्त जमीन को चिन्हित करते हुए नैपियर घास की बुआई की कार्ययोजना तैयार की जाय।
हर्रैया स्थित पौधशाला में उन्होने जामुन फलदार, छायादार, सेमर, आम, नीबू, सागवन सहित अन्य पौधों का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा डीएफओ डा. शिरीन सिद्दीकी को निर्देशित किया कि गौशालाओं की सूची उपलब्ध करायी जायेंगी। उक्त गोशालाओं में आवश्यकतानुसार उपयुक्त पौधों का पौधरोपण प्राथमिकता से कराया जाय।
निरीक्षण के दौरान डीएफओं डा. शिरीन सिद्दीकी, पशुचिकित्साधिकारी डा. अवधेश कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, एई अरविन्द कुशवाहॉ, एक्सियन आरईडी अंकुर वर्मा, सुपरवाईजर प्रदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
