देहरादून की लाइफलाइन मानी जाने वाली राजपुर रोड पर बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बड़ी पहल शुरू हो गई है। झाझरा से मसूरी तक 44 किलोमीटर लंबी नई टू-लेन सड़क बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद अब NHAI ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है।
प्रस्तावित सड़क झाझरा से ढूंगा चौक, बकराना और जॉर्ज एवरेस्ट के पास से होकर सीधे मसूरी रोड से जुड़ेगी। इसके बनने के बाद दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पांवटा साहिब की ओर से आने वाले पर्यटक देहरादून शहर और राजपुर रोड की भीड़ से बचते हुए सीधे मसूरी पहुंच सकेंगे।
नई सड़क बनने से:
✅ राजपुर रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
✅ दिल्ली से आने वाले पर्यटकों का सफर होगा आसान
✅ यात्रा समय और ईंधन की होगी बचत
✅ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
हालांकि यह परियोजना आसान नहीं होगी, क्योंकि सड़क का बड़ा हिस्सा जंगल और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसी वजह से पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार की जा रही है।
वहीं, आशारोड़ी-झाझरा लिंक हाईवे का लगभग 70% निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है, जिससे इस पूरी परियोजना को और मजबूती मिलेगी।
देहरादून और मसूरी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 🚉🏔️
#Dehradun #Mussoorie #Uttarakhand #NHAI #RajpurRoad #Infrastructure #DevbhoomiUttarakhand #विवेकत्रिपाठी स्टेट हेड उत्तराखंड चाणक्य न्यूज इंडिया
