उत्तर प्रदेश सरकार ने मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के लिए एएआर-डीपीआर तैयार कराने को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
प्रस्तावित कॉरिडोर के शुरू होने से मुज़फ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। साथ ही व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
हरिद्वार जैसे प्रमुख तीर्थस्थल तक बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आर्थिक गतिविधियों को नई गति दे सकती है।
गौरतलब है कि वर्तमान में नई दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत रैपिड रेल का सफल संचालन हो रहा है। इसी तर्ज पर प्रस्तावित मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार कॉरिडोर को क्षेत्र के विकास की नई जीवनरेखा माना जा रहा है। 🚆🙏
#Haridwar #Muzaffarnagar #RapidRail #RRTS #YogiAdityanath #NamoBharat #UttarPradesh #Uttarakhand #HaridwarNews #Development #Infrastructure #विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
