• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

भोपाल में विधायक पुत्र से मारपीट मामले में नया मोड़:आरोपी की मां बोली- थाने में भी मेरे बेटों को पीटा गया; पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

ByAshok Mishra

Jun 27, 2026

भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना में आरोपी बनाए गए लक्की यादव की मां ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से शिकायत कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

उनका आरोप है कि देवराज गुर्जर और उनके साथियों ने पहले एमएलए रेस्ट हाउस के पास उनके बेटों के साथ मारपीट की। इसके बाद अरेरा हिल्स थाने में पुलिस की मौजूदगी में भी उनके बेटों को पीटा गया।

उसे अधमरा कर दिया गया, लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा है। जब थाने में बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। उन्होंने शिकायत में कहा कि दोनों बेटों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी।

अब लक्की की मां की ओर से पुलिस कमिश्नर को शिकायत की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो देवराज गुर्जर और उनके साथियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विधायक पुत्र देवराज सिंह गुर्जर ने पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 24 जून की रात करीब 12:30 बजे वह मालवीय नगर स्थित MLA रेस्ट हाउस के अपने आवास की बालकनी में टहल रहे थे। इसी दौरान घर के सामने चार युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने युवकों से वहां से जाने के लिए कहा, तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों युवक घर की सीढ़ियों तक पहुंच गए और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और छीनाझपटी भी की।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968