
जैकब जुमा ने हरिद्वार में पूजा-अर्चना के अनुभव को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि उन्हें यहां आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि मां काली के आशीर्वाद से उन्हें भविष्य में जनता का समर्थन मिलेगा।
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म और आध्यात्मिकता समाज व राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि जैकब जुमा सनातन संस्कृति और भारतीय संत परंपरा के प्रति सम्मान रखते हैं तथा पुनः राष्ट्रपति बनने के बाद हरिद्वार आकर मां भगवती की पूजा करने का संकल्प भी लिया है।
गौरतलब है कि जैकब जुमा वर्ष 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे हैं और अब एक बार फिर राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
#Haridwar #JacobZuma #SouthAfrica #DakshinKaliMandir #विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
