बड़ी कार्रवाई:* रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए 80 घरों को तोड़ने की कार्रवाई आज सुबह से शुरू हो गई है।
* *प्रभावित आवास:* तोड़े जा रहे घरों में पीएम आवास और इंदिरा आवास योजना के 32 घर भी शामिल हैं।
* *प्रशासन की तैयारी:* रविवार देर रात से ही गांव में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी।
* *जन आक्रोश:* सुबह राजस्व विभाग की टीम के बुलडोजर के साथ पहुंचते ही ग्रामीणों ने भारी विरोध और हंगामा शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
* *आश्वासन के बावजूद कार्रवाई:* रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद इलाके में तोड़-फोड़ की कार्रवाई लगातार जारी है।
* *तनाव का माहौल:* रात भर की घेराबंदी के बाद हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में बवाल बढ़ गया है।
प्रशासन का दावा – प्रभावित परिवारों का पुनर्वास नया रायपुर के सेक्टर 30 के EWS मकानों में, तोड़फोड़ के पहले प्रभावितों को बताया था नवा रायपुर में मिलेंगे आवास।
