इस समझौते के तहत उत्तराखंड को केंद्र सरकार की ओर से 4 एमआरआई (MRI) मशीनें, 5 एक्स-रे (X-Ray) मशीनें और 75 हैंडहेल्ड एक्स-रे (Handheld X-Ray) उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं बेहतर होंगी और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड के मिशन निदेशक संदीप तिवारी भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार का कहना है कि इन अत्याधुनिक उपकरणों के मिलने से विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा मरीजों को जांच के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी। विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
