• Mon. Jun 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी दबोचा

ByAshok Mishra

Jun 29, 2026

सख्त कार्रवाई: सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की थी साजिश, हरियाणा के अंबाला से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

आक्रोश:चमोली के कर्णप्रयाग विवाद से गुस्से में आकर आरोपी जसप्रीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी धमकी भरी रील

देहरादून। सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड पुलिस को खुली चुनौती देने और सूबे के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी भरे पोस्ट वायरल कर आमजन में दहशत फैलाने की साजिश रची थी। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने सटीक सर्विलांस के आधार पर आरोपी को कोतवाली नगर क्षेत्र से दबोचा। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

भय का माहौल पैदा करने की थी कोशिश
पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम आईडी ‘jaspreet-devil’, एक्स और फेसबुक पेज ‘India Insider Update’) पर एक सनसनीखेज पोस्ट तेजी से प्रसारित की गई थी। इस पोस्ट में उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे आम जनता में भय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा और आईटी एक्ट की के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

कर्णप्रयाग विवाद की रील देखकर आया गुस्सा
पुलिस पूछताछ में आरोपी जसप्रीत सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंग सिखों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस कार्रवाई से वह नाराज था। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी रील देखने के बाद उसने पुलिस को चुनौती देने और आतंक का माहौल बनाने के लिए 25 जून को थानों को उड़ाने की धमकी भरी पोस्ट डाली थी।

डिजिटल फुटप्रिंट से ट्रेस हुई लोकेशन
एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द भट्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डिजिटल फुटप्रिंट, तकनीकी सर्विलांस और साइबर विश्लेषण की मदद से जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई। इसके बाद रविवार (28 जून) को पुलिस टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र के भूसा स्टोर के पास वाली गली से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा का रहने वाला है आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह (26 वर्ष) पुत्र स्व. जोगिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मकान नंबर 9619/6, कोतवाली बाजार सराय, थाना कोतवाली नगर, जिला अंबाला (हरियाणा) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जिससे उसने यह पोस्ट साझा की थी। पुलिस अब मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विधिक परीक्षण करा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक (व0उ0नि0) विकास रावत, उ0नि0 कमल सिंह रावत, अ0उ0नि0 राजेश शाह, और कांस्टेबल लोकेन्द्र, नरेन्द्र व इफ्तकार शामिल रहे।

दून पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर हर हरकत पर है नजर
सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें। भ्रामक, धमकीपूर्ण या आतंक फैलाने वाली पोस्ट करना गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। सोशल मीडिया पर की गई हर गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। पुलिस की आधुनिक साइबर जांच प्रणाली से कोई बच नहीं सकता। ऐसे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देहरादून पुलिस # #DoonPolice #DehradunProperties #dehradundieries #UttarakhandPolice विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

मानसून की चुनौती: महापौर सौरभ थपलियाल की बैठक में ‘एक्शन मोड’ में नगर निगम; जलभराव और स्वच्छता पर सख्त निर्देश! 🏢🧹
देहरादून में महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में उत्तराखंड का पहला ‘पिंक पार्क’ विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना है।
आज दिनांक 29-06-2026 को श्री बरिंदर जीत सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय/प्रो0मो0 के वाहिनी आगमन पर डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। 💐

अन्य ख़बरें