• Tue. Aug 18th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

9 साल पुराने मारपीट मामले में फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना पुलिस ने 9 वर्ष पुराने गंभीर मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ByAshok Mishra

Jul 2, 2026

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, गोपनीय सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियों को जयपुर जिले के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के दयालपुरा गांव से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ सौरभ (32) और विजय कुमार (37) निवासी शांति नगर खेड़ा, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वर्ष 2017 के मारपीट मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे। वे अपनी पहचान छिपाकर जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी और पुताई का कार्य कर रहे थे तथा मोबाइल नंबर और किराए के मकान भी बार-बार बदल रहे थे।
मानटाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने कई दिनों की मेहनत के बाद दोनों वारंटियों को दबोचकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968