• Thu. Oct 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जयपुर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास ब्लू शाइन होटल में युवक की मौत पर हंगामा हो गया।

युवक की हत्या की आशंका जताते हुए वकीलों ने थाने के बाहर रास्ता जाम कर धरना दिया।

मामला बजाज नगर इलाके का बुधवार शाम का है। गुरुवार सुबह वकीलों ने प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार- मेड विराटनगर कोटपूतली-बहरोड़ निवासी प्रकाश खींची (32) की बुधवार शाम बॉडी मिली। वह आगरा से 2 दिन पहले ही जयपुर आया था। परिवार को इस बारे में जानकारी नहीं थी। उसने होटल में कमरा किराए पर लिया था। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। उसके हाथ में कैनुला लगा हुआ था।

हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे प्रकाश के बड़े भाई विक्रम सिंह खींची (33) ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। विक्रम ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके भाई से नौकरी लगाने के नाम पर काफी रुपए ऐंठ लिए थे। उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। रिपोर्ट में होटल के एक कर्मचारी की भूमिका पर भी संदेह जताया गया है।

होटल स्टाफ ने बोला झूठ

वकीलों ने बताया कि होटल स्टाफ की तरफ से प्रकाश के मोबाइल से उसके राजेश के नंबर पर सुसाइड नोट और फोटो भेजी गई। राजेश ने यह बात अपने छोटे भाई विक्रम को बताई तो उसने घटना के बारे में पड़ताल की। होटल के रिसेप्शनिस्ट से पूछा तो उसने बताया कि प्रकाश 29 सितंबर को होटल से चेकआउट कर गया और उसका कमरा किसी और को दे दिया।

राजेश ने होटल में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था, उसमें प्रकाश की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। कैनुल लगा हुआ था, ड्रिप चढ़ रही थी। वकीलों ने सवाल किया कि होटल में कब से अस्पताल का काम होने लगा। कौन व्यक्ति ड्रिप को लाया, किसने प्रकाश को ड्रिप लगाई। होटल स्टाफ को पता क्यों नहीं था।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968