• Thu. Oct 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

RAHUL बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलेंगे

RAHUL गांधी अब से कुछ देर में मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचेंगे।

वे महाराष्ट्र के गोंदिया से रवाना हो चुके हैं। RAHUL बिरसा ब्लॉक के जगला गांव में बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनकी बीमारी के चलते मौत हुई है।

प्रशासन ने ऑफिशियल डेथ रिकॉर्ड में बीमारियों से 32 बच्चों की मौत होना माना है। RAHUL उन पांच बच्चों के परिवारों से मिलेंगे, जिनकी मौत प्रशासन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। उधर, बीजेपी ने इस दौरे को राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में करीब हर 5 में से 1 व्यक्ति आदिवासी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य की आबादी में आदिवासियों की हिस्सेदारी 21.1% थी।

इसका असर चुनाव में भी दिखता है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में 47 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 37 सीटों पर और असर है। यानी कुल 84 सीटों पर आदिवासी वोट का असर महत्वपूर्ण माना जाता है। लोकसभा में भी मध्य प्रदेश की 29 सीटों में 6 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं।

2018 में आदिवासी वोटरों के समर्थन से कांग्रेस सत्ता में आई

2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा की 47 ST आरक्षित सीटों में से BJP ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 1 सीट जीती।

वहीं, 2018 में कांग्रेस ने 30 और BJP ने 16 ST सीटें जीती थीं। उस चुनाव में कांग्रेस को आदिवासी बहुल सीटों पर बढ़त मिली और पार्टी ने सरकार बनाई। इसके मुकाबले 2023 में BJP ने ST आरक्षित सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया और सत्ता में वापसी की।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968