• Fri. Jul 3rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा

ByAshok Mishra

Jul 3, 2026

सवाई माधोपुर। जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में मानटाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक एनआई एक्ट के गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया तथा तेज आवाज में स्पीकर बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई में थाना मानटाउन पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में वांछित गिरफ्तारी वारंटी सुरेन्द्र जैन (43) निवासी विनायक नगर, गुलाब बाग के पास, बजरिया सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा प्रकरण संख्या 42/2024 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
वहीं दूसरी कार्रवाई में कलेक्ट्रेट के सामने एक टाटा टेंपो में तेज आवाज में स्पीकर बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाते पाए जाने पर चालक जितेन्द्र गुर्जर (23) निवासी धमून कला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक डेक मशीन, एक स्पीकर और एक पेन ड्राइव जब्त की। आरोपी के खिलाफ राजस्थान ध्वनि नियंत्रण अधिनियम, 1963 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि वारंटी की गिरफ्तारी में एचसी मोहनलाल की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

लोकेशन: सवाई माधोपुर
रिपोर्टर: बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी अमित राय एवं डिंपल राय को आज गाजीपुर पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। सभी अटकलों पर विराम लग गया। 1 जुलाई को को गाजीपुर के एक कालोनी में भोर में कुछ लोग के द्वारा प्रवीण राय के घर पर गोली चली थी उस में अमित राय और गोल्डन का नाम आया था उसी क्रम में आज इन दोनों की गिरफ्तारी
पीएम किसान योजना के नाम पर व्हाट्सएप APK भेजकर हुई साइबर ठगी, पुलिस ने पीड़ित को लौटाए ₹4,999
कानपुर-मथुरा में मूसलाधार बारिश, कारें आधी डूबीं:ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की 100 फीट दीवार गिरी, यूपी के 10 शहरों में बारिश

अन्य ख़बरें