सवाई माधोपुर साइबर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीएम किसान योजना के नाम पर व्हाट्सएप पर फर्जी APK फाइल भेजकर की गई साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को ₹4,999 की पूरी राशि वापस दिलाई।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह और उप पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में साइबर थाना टीम ने नवंबर 2025 में हुई इस ऑनलाइन ठगी की जांच की।
पीड़ित गोविंद शर्मा निवासी कुंडेरा ने 4 नवंबर 2025 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना के नाम से एक APK फाइल भेजी गई। फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से ₹4,999 की राशि निकाल ली गई।
शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय कर संदिग्ध खाते में राशि होल्ड करवाई। इसके बाद मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल पोर्टल के माध्यम से ₹4,999 की राशि पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक खाते में सफलतापूर्वक रिफंड करवा दी।
इस कार्रवाई में साइबर थाना के कांस्टेबल महेश (1409) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
साइबर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं
पीएम किसान योजना के नाम पर व्हाट्सएप APK भेजकर हुई साइबर ठगी, पुलिस ने पीड़ित को लौटाए ₹4,999
