• Sat. Jul 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

धानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यक्रम का गंगापुर सिटी में हुआ वर्चुअल प्रसारण, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

ByAshok Mishra

Jul 4, 2026

गंगापुर सिटी, 4 जुलाई। पंचायत समिति गंगापुर सिटी परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालोतरा (पचपदरा) से आयोजित ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याण कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान सहित देश को एक लाख पाँच हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास, यमुना जल परियोजना के महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ तथा हजारों युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इन परियोजनाओं से प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा जनसुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान गंगापुर सिटी के सैकड़ों युवाओं का वेलकम किट प्रदान कर उत्साहवर्धन भी किया गया, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राजस्थान में शुरू हुई ये विकास परियोजनाएँ प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प जनभागीदारी से ही साकार होगा तथा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, उप जिला कलेक्टर विजेन्द्र मीना, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल,मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, जिला महामंत्री विनोद अटल, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, रामभरोसी वैष्णव,विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर, पार्षद ओमी कटारिया सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, कार्मिक एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

लोकेशन गंगापुर सिटी
रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें