• Wed. Jul 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अजमेर हीरालाल नील गुरु के बताए सेवामार्ग पर चलना गुरु आज्ञा पालन- रतनू

ByAshok Mishra

Jul 29, 2026

अजमेर
हीरालाल नील

गुरु के बताए सेवामार्ग पर चलना गुरु आज्ञा पालन- रतनू

गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर आयोजित विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर परम गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के राजस्थान में सेवा कार्यों के संचालक युवा समाजसेवी कैलाशसिंह रतनू आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अजमेर के मधुबन कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित विशाल निशुल्क शिविर में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु द्वारा बताए गए सेवा मार्ग पर चलना ही असल में गुरु आज्ञा का पालन होता है पूज्य श्री द्वारा स्थापित भारतीय सेवा समाज डालमिया सेवा ट्रस्ट पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट सीनियर सिटीजन समूह द्वारा सतत सेवा शिविरों आयोजन किया जा रहा है श्री रतनू ने अपने सेवा उद्बोधन में बताया कि भारत के प्रख्यात समाजसेवी उद्योगपति संजय डालमिया के मार्गदर्शन में 11500 आयुर्वेदिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है इसमें पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट अजमेर भारत विकास परिषद सेवा भारती लायंस क्लब रोटरी क्लब मेवाड़ जैन भवन जैन समूह अग्रवाल समाज माहेश्वरी समाज श्री निंबेश्वर महादेव ट्रस्ट आदि अनेक संस्थाओं का सतत सहयोग मिल रहा है शेखावाटी संभाग में चिड़ावा केंद्र के ऊर्जावान एवं समर्पित प्रभारी सवाईसिंह रतनू के प्रयासों से पूर्वी राजस्थान में सतत सेवा केंद्रो को स्थापित कर शिविरों का सुचारू संचालन किया जा रहा है ज्ञात रहे की विश्व विख्यात संत स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सेवा केंद्र बीकानेर के सुदूर गांव दासोड़ी से लेकर मॉरीशस घाना आदि विश्व के कई देशों में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है इन केंद्रो द्वारा जरूरतमंद जनमानस के लिए सेवा का संचालन किया जा रहा है इस अवसर पर समाजसेवी प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने उपस्थित जन समूह को पूज्य श्री स्वामी कृष्णानंद जी महाराज से प्रेरणा लेकर ऐसी सेवा को समर्पित संस्थाओं का सहयोग करने का आवाहन किया

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968