• Fri. Jul 31st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी ने निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर छात्र सुरक्षा के दिए निर्देश

ByAshok Mishra

Jul 31, 2026

कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी ने निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर छात्र सुरक्षा के दिए निर्देश

अरुण जोशी ब्यूरो चीफ बांसवाड़ा

कुशलगढ़। उपखंड अधिकारी कुशलगढ़ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बाल वाहिनी (स्कूल वाहनों) के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।
बैठक में उपखंड अधिकारी ने सभी विद्यालय संचालकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के परिवहन में उपयोग होने वाले सभी बाल वाहिनी वाहनों की नियमित फिटनेस सुनिश्चित की जाए। सभी वाहनों का वैध बीमा, आवश्यक दस्तावेज तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों के चालक एवं परिचालकों को यातायात नियमों, बच्चों की सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में उचित व्यवहार तथा संवेदनशीलता (Sensitisation) के संबंध में नियमित रूप से प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन संबंधी नियमों के पालन तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में थानाधिकारी कुशलगढ़, सीबीईओ कुशलगढ़, उपखण्ड कार्यालय के नायब तहसीलदार मनोहर बारिया, तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार जसकरण, आरपी मांगीलाल वसुनिया सहित क्षेत्र के सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें