• Tue. Jul 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सिरोंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म व छेड़खानी का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

ByRajendra Vishwakarma

Jul 20, 2026

चाणक्य न्यूज़ संवाददाता राजेंद्र विश्वकर्मा
विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में सिरोंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संजीवनी अस्पताल के आरोपी डॉ. संजीव माथुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला:
पीड़िता की शिकायत पर थाना सिरोंज में अपराध क्रमांक 287/2026 के तहत BNS की गंभीर धाराओं (74, 64(1), 351(3)) में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी डॉक्टर पर इलाज के दौरान छेड़खानी, घर में घुसकर बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा (Jail) में भेज दिया गया है।
⚖️ सराहनीय भूमिका: TI गजेंद्र बुंदेला, SI गोसिया सुल्तान, SI वीरेंद्र कश्यप व टीम।
#SironjPolice #VidishaPolice #Action #LawAndOrder #MPPolice @VidishaPolice @MPPoliceDept

अन्य ख़बरें