47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत महादेवा में 15 महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
रक्सौल, 13 जुलाई। सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम (वित्तीय वर्ष 2026-27) के अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी महादेवा के कार्यक्षेत्र स्थित ग्राम महादेवा में 15 महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे घरेलू स्तर पर अपना रोजगार स्थापित कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। एसएसबी का यह प्रयास सीमावर्ती क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में 47वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट श्री नवीन कुमार साह ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री रवि प्रताप वर्मा, नोनियाडीह ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री वामिक हुसैन, समवाय प्रभारी महादेवा निरीक्षक सही राम, राजकीय मध्य विद्यालय, महादेवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री सर्वेश सिंह पटेल, स्थानीय नागरिक, मीडियाकर्मी, प्रशिक्षणार्थी महिलाएं तथा 47वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद महिलाओं को सिलाई के क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ समाज में आत्मनिर्भरता का उदाहरण भी प्रस्तुत करेंगी।
✍️ श्यामल प्रतीक
रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर
चाणक्य न्यूज़ इंडिया