• Mon. Aug 24th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चाणक्य टीवी न्यूज़ से आजमगढ़ ब्यूरो चीफ आर्यन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट

ByAshok Mishra

Jul 3, 2026

ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप; ग्रामीण ने डीएम से उच्चस्तरीय जांच की लगाई गुहार

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं भौतिक जांच कराने की मांग की है।
कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी रमेश राय पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राय तथा जयप्रकाश राय भूतपूर्व सैनिक ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा यादव के कार्यकाल के दौरान पिछले पांच वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उनका कहना है कि कई कार्यों का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन धरातल पर वे कार्य दिखाई नहीं देते या अधूरे हैं।
रमेश राय तथा जयप्रकाश राय का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट, सफाई किट, हैंडपंप मरम्मत, डस्टबिन, खड़ंजा, नाली निर्माण एवं मरम्मत, रिबोर सहित कई मदों में कथित रूप से फर्जी भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
पत्रकारों से बातचीत में रमेश राय ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि शासन की विकास योजनाओं का लाभ वास्तव में जनता तक पहुंच सके

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968