चाणक्य न्यूज़ इंडिया | विशेष रिपोर्ट
रिपोर्ट: श्यामल प्रतीक
एंकर इंट्रो
एंकर:
“पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, औरैया में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जर्जर भवन, टपकती छत और खेल मैदान के अभाव में बच्चे खतरे के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। देखिए यह विशेष रिपोर्ट।”
—
VO-1
वीओ:
ये तस्वीरें राजकीय प्राथमिक विद्यालय, औरैया की हैं। बरसात में छत से पानी टपकता है, दीवारें जर्जर हैं और जिस कमरे में बच्चे पढ़ते हैं, उसी में मध्याह्न भोजन भी तैयार किया जाता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
—
VO-2
वीओ:
विद्यालय में खेल मैदान नहीं है, इसलिए बच्चे बाहर खेलने जाते हैं। शौचालय तक जाने का रास्ता भी सुरक्षित नहीं है। जलजमाव और झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है।
—
बाइट – प्रधानाध्यापक प्रभात चंद्र विद्यासागर
“कई बार विभाग को शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।”
—
VO-3
वीओ:
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद न भवन की मरम्मत हुई और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए। लोगों ने भवन की मरम्मत, अलग रसोईघर, सुरक्षित बाउंड्री और खेल मैदान की मांग की है।
—
एंकर आउट्रो
एंकर:
“बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले पर अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।”
रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर श्यामल प्रतीक
