• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 28, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना करौंदीकला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक *08.06.2026* को वादी *धीरज वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा*, निवासी ग्राम गौराटिकरी, थाना करौंदीकला, जनपद सुलतानपुर द्वारा दिनांक *07.06.2026* को हुई मारपीट की घटना के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना करौंदीकला पर *मु0अ0सं0 85/2026* धारा *115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग में नामजद एवं वांछित अभियुक्त *उदयभान वर्मा पुत्र शिवशंकर वर्मा*, निवासी ग्राम गौरा बीबीपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 27 वर्ष, को थाना करौंदीकला पुलिस टीम द्वारा दिनांक *08.06.2026* को प्रातः लगभग *08:20 बजे* *संजय गांधी स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय, गौराटिकरी* के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त- 1.* उदयभान वर्मा पुत्र शिवशंकर वर्मा ,निवासी ग्राम गौरा बीबीपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
* उ0नि0 सुभाष प्रसाद
* हे0का0 अभिषेक शर्मा
* का0 अंगद यादव
* का0 मंगल यादव