• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत पुलिस हर पहलू से कर रही जांच*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 28, 2026

विग ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश
लखनऊ । राजधानी के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरने से उनके दोनों पैर टूट गए थे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस का कहना हैं कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी घटनास्थल से मिले साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही हैं फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया हैं फिलहाल पुलिस जांच जारी हैं आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।