• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*ऑपरेशन मजनू के तहत कुड़वार पुलिस की कार्रवाई, छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 28, 2026

*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मजनू’ अभियान के तहत थाना कुड़वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है।*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा महिला विद्यालयों एवं कॉलेजों के आसपास चिन्हित वल्नरेबल स्पॉट्स पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।*
*दिनांक 28.07.2026 को थाना कुड़वार पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान ऑपरेशन मजनू के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रजा इंटर कॉलेज, ग्राम रंकेडीह के पास एक युवक को छात्राओं एवं आने-जाने वाली लड़कियों के साथ अश्लील इशारे एवं अभद्र हरकतें करते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।*
*गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नौशाद अहमद पुत्र सिरताज अहमद, निवासी ग्राम असरोगा, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई है।इस संबंध में थाना कुड़वार पर मु0अ0सं0 0215/2026 अंतर्गत धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 अम्बरीश पाठक
• का0 विशाल जायसवाल
• म0का0 मीना
• म0का0 रंजना
• म0का0 उपासना