मेडिकल कॉलेज बहराइच ने रचा इतिहास
महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच में प्रधानाचार्य संजय खत्री सीएमएस एसके वर्मा मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पहली बार दूरबीन यानी लैप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल ऑपरेशन हुआ है।
– मरीज: लखीमपुर निवासी 27 वर्षीय ऋचा मिश्रा
– समस्या: पित्ताशय/गॉलब्लैडर में पथरी
– डॉक्टर: सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया
– *: इसमें बड़ा चीरा नहीं लगता। इससे मरीज को कम दर्द होता है, संक्रमण का खतरा कम रहता है और रिकवरी बहुत तेज हो जाती है। मरीज जल्दी घर भी जा सकता है।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इसी लैप्रोस्कोपिक तकनीक से आगे अपेंडिक्स, हर्निया और गर्भाशय से जुड़े ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे।
बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए ये चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि है।
