• Mon. Sep 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

वर्धा स्लग . कानगांव के श्मशान घाट परिसर में अवैध शराब बिक्री; ग्रामीणों में आक्रोश, ग्राम पंचायत से कार्रवाई की मांग*

ByAshok Mishra

Sep 21, 2026

अँकर . . वर्धा के कानगांव में श्मशान भूमि परिसर में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पवित्र और सार्वजनिक स्थल पर चल रही इस गतिविधि से गांव की शांति, स्वच्छता और सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थान पर कुछ लोगों द्वारा शराब बेची जा रही है और वहीं उसका सेवन भी किया जा रहा है। इसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों, महिलाओं और छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब पीकर होने वाले हंगामे और गंदगी से गांव के सामाजिक माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है।
इस गंभीर मामले की ओर ध्यान दिलाने के लिए समस्त कानगांव वासियों की ओर से और पुलिस पाटिल आर. मोहीजे मैडम के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कानगांव के सरपंच और ग्राम सेवक को लिखित ज्ञापन दिया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि श्मशान भूमि गांव का श्रद्धा स्थल है। ऐसी जगह पर अवैध शराब का कारोबार चलना बेहद शर्मनाक है। ग्राम पंचायत इस मामले पर तुरंत ध्यान देकर संबंधित लोगों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करे और शराब की बिक्री को तुरंत बंद करवाए।
गांव में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई करे, ऐसी जोरदार मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे वरिष्ठ अधिकारियों और आबकारी विभाग से शिकायत करेंगे।

प्रतिनिधी
सतीश काळे
वर्धा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968