• Sat. Aug 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*जनपद में सुरक्षित बैंकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु सुलतानपुर पुलिस द्वारा व्यापक बैंक चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 1, 2026

*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में आज व्यापक स्तर पर बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*

*अभियान का उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, टप्पेबाजी, जेबकतरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखना रहा। चेकिंग के दौरान बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर बिना कारण मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही बैंक शाखाओं में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई ।*

अन्य ख़बरें