• Sat. Aug 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना धनपतगंज पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 1, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धनपतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनांक 31.07.2026 को संयुक्त पुलिस टीम ने मझवारा अंडरपास के पास स्थित बाग से अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र स्व. वीपतराम, उम्र लगभग 56 वर्ष, निवासी ग्राम मायंग, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दिनांक 31.07.2026 को समय 22:38 बजे, मझवारा अंडरपास के पास स्थित बाग से गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना धनपतगंज पर मु0अ0सं0 148/2026, धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*- कन्हैयालाल पुत्र स्व. वीपतराम, उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम मायंग, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर।
*बरामदगी*- 05 लीटर अवैध कच्ची शराब।

*गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम*
1. आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव मय हमराह
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदलाल
3. कांस्टेबल जयशंकर विश्वकर्मा
4. रिजर्व कांस्टेबल अखिल कुमार

अन्य ख़बरें