*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं द्वारा प्राप्त संतुष्टि फीडबैक के आधार पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक माह आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System/एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की रैंकिंग जारी की जाती है।*
*उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह जुलाई-2026 की जारी आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद सुलतानपुर पुलिस ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।*
*शासन स्तर पर की गई मॉनिटरिंग में जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा आईजीआरएस प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में निस्तारण तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त संतोषजनक फीडबैक के आधार पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। जनपद के सभी थानों द्वारा शिकायतों के प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के परिणामस्वरूप सुलतानपुर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।*
