• Sat. Aug 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

ByAshok Mishra

Aug 1, 2026

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में आयोजित हुई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 101 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी- पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाए। इसके अलावा सरकारी विभागों से संबंधित चल रही निर्माण कार्य का सम्बन्धित विभाग समय-समय पर गुणवत्ता जांचते रहे।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ परितोष मिश्रा, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर,पी डी डी आरडीए, डिप्टी आरएमओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें