हृदय गति रूकने से शिक्षामित्र की गोलोक प्रशाथान कर गए। बघेलूराम यादव शिक्षामित्र विकास खंड प्रताप पुर कमैचा के ब्लॉक संसाधन केंद्र कोथरा से सम्बन्धित प्राथमिक विद्यालय छापर में कार्यरत निवासी ग्राम पकड़ी कला के रहने वाले थे। 4:00 बजे सुबह हृदय गति रुकने से काल के गाल मे समा गए ।अपने पीछे अपनी पत्नी व बेटी आस्था जो B.A प्रथम वर्ष की छात्रा है छोड़ गए ।बड़े ही सामाजिक कार्यकर्ता और यह सन 2005 बैच के शिक्षामित्र थे। जो इस समय प्राथमिक विद्यालय छापर मे कार्यरत थे । कुछ दिन पहले उन्हें सीने में दर्द होने पर लखनऊ के लारी हॉस्पिटल ले जाया गया था जहाॅ से इनका इलाज चल रहा था।
