सुलतानपुर/कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के दोस्तपुर में आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं इसौली विधानसभा से पार्टी के प्रबल दावेदार शकील अहमद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत,संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के दम पर 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती उषा यादव एवं उनके पति मास्टर अशोक यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शकील अहमद ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय,विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार संघर्ष कर रही है।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में विपक्ष से पक्ष में आकर सपा नई दिशा देने का काम करेगी।उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर परिवर्तन का सहभागी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजभर बागी भावना रहीं।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव,महिला सभा जिलाध्यक्ष नफीसा बेग,महासचिव सलाउद्दीन,पूर्व विधायक भगेलू राम,पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी,लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष राज नारायण यादव,दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
