सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच मनरेगा के कार्यों की NMMS पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज हुई। पोर्टल के अनुसार विभिन्न विकास खंडों में 79 कार्यों पर 162 मस्टर रोल के माध्यम से 1,242 मानव-दिवस सृजित हुए। हालांकि लगातार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी कार्यस्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य हुआ, या केवल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई? इस संबंध में वास्तविक स्थिति की पुष्टि संबंधित विभागीय अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
