*थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के कुशल निर्देशन में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 246/2026, धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त चन्द्र प्रकाश तिवारी उर्फ चन्दन पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम ओदी रथनाथपुर, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या, उम्र लगभग 20 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 05.08.2026 को रात्रि 23:13 बजे वरदहिया अंडरपास, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त* :–चन्द्र प्रकाश तिवारी उर्फ चन्दन पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम ओदी रथनाथपुर, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या, उम्र लगभग 20 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
उ0नि0 संघप्रिय गौतम
का0 श्याम सुन्दर
का0 अरूराज यादव
