*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला थाना सुलतानपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा वी-मार्ट एवं जिला बस स्टॉप पर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।*
अभियान के दौरान महिला आरक्षी शर्मिला एवं पीआरडी आरती पाठक ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
*महिला थाना सुलतानपुर द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जागरूकता अभियान आयोजित*
