श्रीमती चारु निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित अभियान के क्रम में थाना धम्मौर पुलिस द्वारा CEIR Portal पर दर्ज गुमशुदा मोबाइल फोन संबंधी शिकायतों की निरंतर समीक्षा एवं तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना धम्मौर पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सर्विलांस एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 10 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,61,000/- है। समस्त मोबाइल फोन आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुलतानपुर पुलिस का आभार प्रकट किया।
*जनसामान्य से अपील*
यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए तो वह बिना विलंब CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराए अथवा अपने निकटतम थाना/साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करे। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन की ट्रेसिंग में सहायता मिलती है तथा उसका दुरुपयोग कर होने वाले साइबर एवं वित्तीय अपराधों की रोकथाम भी संभव हो पाती है।
सुलतानपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनहित में इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाहियां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक विपेन्द्र कुमार वर्मा
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जमील अहमद खान (साइबर हेल्पडेस्क)
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल आशीष गोस्वामी (साइबर हेल्पडेस्क)
महिला कांस्टेबल नीलू साहनी
*मोबाइल स्वामियों का संक्षिप्त विवरण*
क्र.सं. आवेदन क्रमांक नाम एवं पता मोबाइल कम्पनी
1 202605121257020300 श्रीमती संगीता, पूरे कल्लू बेग, अलीगंज, सुलतानपुर VIVO
2 202412060417137800 श्री बृजेश कुमार, लौहर दक्षिण, सुलतानपुर OPPO
3 202606120540476747 श्रीमती मिथिलेष, लौहर दक्षिण, सुलतानपुर OPPO
4 202606010346599164 श्री पूर्णमासी, अकारीपुर, सुलतानपुर MOTOROLA
5 202606030657572294 श्री अनुराग शुक्ला, रामापुर, सुलतानपुर MOTOROLA
6 202405230456070087 श्री सचिन यादव, कूरेभार, सुलतानपुर Realme
7 202501310256227940 श्री जयसिंह, पंचकुला Redmi
8 20250000234285 श्रीमती मीरा शर्मा, अयोध्या Redmi
9 202502180946581840 श्री अनूप कुमार, कानपुर Samsung
10 202607040813025732 श्रीमती मीनू, रायबरेली Samsung
*CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर थाना धम्मौर पुलिस ने 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके
