स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय,विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हलियापुर श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलियापुर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट F.T.C.-SD, जनपद सुलतानपुर द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में एक *वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया।
थाना हलियापुर पुलिस टीम द्वारा *वाद संख्या-29/26, अ0सं0-33/1991, धारा 379/411 भा0द0वि0, थाना हलियापुर* , जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त *राज अहमद पुत्र बाबू लाल निवासी घोड़वल, थाना कुमारगंज, जनपद फैजाबाद* को रंगवा फत्तेपुर अण्डरपास से समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का विवरण *1.राज अहमद पुत्र बाबू लाल, निवासी घोड़वल, थाना कुमारगंज, जनपद फैजाबाद।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1.उ0नि0 श्री भगौती प्रसाद, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर।
2.रि0का0 निखिल साध्या, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर।
3.रि0म0का0 नीतू राजावत, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर।
