स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष संवाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक/वर्तमान नोडल अधिकारी श्री बृजनरायण सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में साइबर थाना टीम द्वारा साइबर ठगी के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी ठगी गई धनराशि वापस दिलाई गई।*
*पीड़ित अशोक कुमार यादव, निवासी ग्राम विभारपुर, थाना मोतिगरपुर, जनपद सुलतानपुर द्वारा साइबर थाना पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से उनके खाते से ₹10,000 की धनराशि कट गई है। प्रकरण प्राप्त होते ही साइबर थाना टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण के माध्यम से संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹10,000 की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।*
*जनहित में अपील——*
*साइबर थाना सुलतानपुर आमजन से अपील करता है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, मोबाइल/बैंकिंग धोखाधड़ी अथवा डिजिटल अपराध की घटना घटित हो, तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम साइबर क्राइम पुलिस थाना से संपर्क करें। त्वरित सूचना देने पर धनराशि वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।*
*संपर्क – साइबर क्राइम थाना, सुलतानपुर*
📞 9454401121
📞 7839863768
📞 9670798706
*साइबर थाना सुलतानपुर की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ित को सम्पूर्ण ₹10,000 की धनराशि वापस कराई गई*
