• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सुलतानपुर में VB-GRAMG के तहत 318 कार्यों को मिली स्वीकृति ,विकास भवन में आयोजित हुआ प्रेरणा सम्मेलन*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 7, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (बीएमएम) के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने की। सम्मेलन में ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, एपीओ, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में VB-GRAMG योजना के साथ-साथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि VB-GRAMG योजना के तहत जनपद में कुल 318 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों में जल संरक्षण के 107, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के 88, आजीविका संवर्धन के 86 तथा आपदा से संबंधित 37 कार्य शामिल हैं।
बैठक में बताया गया की मजदूरों की दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किए जाने की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही मजदूरी भुगतान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित करने तथा कृषि सीजन में 60 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से कार्य संचालित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।