• Sun. Aug 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*आगामी त्योहारों एवं श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त/संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 8, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारु निगम* के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं श्रावण मास के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.08.2026 को जनपद सुलतानपुर के *क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारियों* के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा अपने-अपने *थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थानों* पर व्यापक पैदल गश्त की गई। अपने – अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें निर्भीक होकर अपने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम संपन्न करने का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता कर उनसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।
*जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि आगामी त्योहारों एवं श्रावण मास को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त, वाहन चेकिंग एवं सतर्क निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी।*